Tata Capital IPO Listing: भारतीय स्टॉक मार्केट में आज सोमवार को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर की NSE और BSE पर लिस्टिंग हो चुकी है। लिस्टिंग प्राइस की बात करें तो यह 330 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है, जो की अपने इश्यू प्राइस 326 से तक़रीबन 1.23% की मामूली बढ़त के साथ ओपन हुआ।
टाटा कैपिटल की कमजोर लिस्टिंग के कारण निवेशकों में थोड़ी निराशा देखने को मिली। जिसके चलते स्टॉक में मामूली मुनाफ़ावसूली देखी गई और कुछ ही मिनटों में शेयर की कीमत अपने इश्यू प्राइस 326 के क़रीब आ गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक स्टॉक ने 333 का हाई लगाया और फिलहाल अपने लिस्टिंग प्राइस पर ही कारोबार करता नज़र आ रहा है।
Tata Capital Share Price (13 October 2025)
| Tata Capital | Share Price |
| Current Price | ₹330.50 |
| Open | ₹330 |
| Today’s Low | ₹326.25 |
| Today’s High | ₹333 |
| Prev. Close | ₹326 |
| 1 Day Change | 1.38% |
| 52 Week Low | ₹326.25 |
| 52 Week High | ₹333 |
₹15,511 करोड़ का दिग्गज आईपीओ
टाटा ग्रुप ने इस वित्तीय सेवा कंपनी के लिए कुल ₹15,511.87 करोड़ का आईपीओ जारी किया था। इसमें ₹6,846 करोड़ के फ्रेश इश्यू और ₹8,665.87 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल थे। कुल मिलाकर, निवेशकों के लिए यह देश के सबसे बड़े एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) आईपीओ में से एक माना जा रहा है।
निवेशकों के लिए आगे क्या?
टाटा कैपिटल देश की तेजी से बढ़ती एनबीएफसी (Non-Banking Financial Company) कंपनियों में से एक है। लेकिन मार्केट में मजबूत शुरुआत के बावजूद, कुछ अहम जोखिम ऐसे हैं जिन पर निवेशकों को नज़र रखनी होगी।
1. एसेट क्वालिटी पर दबाव
कंपनी ने हाल ही में टाटा मोटर्स की वाहन वित्त शाखा — TMFL का अधिग्रहण किया है, जिसके ग्रॉस और नेट एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) पहले से ही अधिक हैं। यदि लोन रिकवरी या भुगतान में गड़बड़ी बढ़ती है, तो कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ सकता है।
2. क्रेडिट रेटिंग की चुनौती
टाटा कैपिटल की उधारी क्षमता उसकी क्रेडिट रेटिंग पर निर्भर करती है। किसी भी संभावित डाउनग्रेड से कंपनी की उधारी लागत बढ़ सकती है और बाज़ार में फंड जुटाना मुश्किल हो सकता है।
3. साइबर सुरक्षा का खतरा
डिजिटल युग में तकनीकी जोखिम अब वित्तीय कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं। हाल ही में टाटा मोटर्स की यूके यूनिट जैगुआर लैंड रोवर पर साइबर अटैक इसका उदाहरण रही है। बढ़ते डिजिटलीकरण के चलते टाटा कैपिटल को भी साइबर हमलों, डेटा चोरी या आईटी सिस्टम फेलियर से सतर्क रहना होगा।
आगे का रास्ता
टाटा कैपिटल का ब्रांड और मजबूत ग्राहक आधार कंपनी को लंबी अवधि में स्थिरता प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, मौजूदा बाजार माहौल में निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, रेटिंग ट्रेंड्स और टेक्नोलॉजी सुरक्षा पर करीबी नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़े – CIAN Agro Share में 1400% की धमाकेदार रैली, क्या अभी खरीदना सही रहेगा? जाने
डिस्क्लेमर
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है, निवेश सलाह नहीं। निवेश करने से पहले अपने financial advisor से व्यक्तिगत परामर्श लें।
संबंधित खबरें
ESDS शेयर पर टूटे निवेशक! आज फिर लगा 20% अपर सर्किट… अब बेचें या होल्ड करें, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
Auto Stocks Crash: Eicher Motors और Hero Motocorp के शेयर 6% तक टूटे, जानिए वजह और अगला लेवल
Adani Power Share Price Target 2026: क्या अदानी पावर शेयर जाएगा ₹250 के पार, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Shankesh Jewellers की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, लिस्टिंग के दिन बड़े निवेशकों की खरीदारी
Stock Market: बाजार में जबरदस्त पलटवार… सपोर्ट जोन से उछला निफ्टी, रुपया भी मजबूत, 26 अगस्त को कैसा रहेगा बाज़ार