Cian Agro Share News: लगातार छठे दिन लगा लोअर सर्किट, क्या रहेगी अब आगे सियान एग्रो के शेयरों की चाल? जाने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now


Cian Agro Share News in Hindi: पिछले कुछ समय में निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न देने वाला मल्टीबैगर स्टॉक CIAN Agro Industries & Infrastructure Ltd का शेयर अब तेज़ मुनाफावसूली की चपेट में आ गया है। 12 अगस्त से 15 अक्टूबर 2025 तक महज 44 कारोबारी सत्रों में 42 बार 5% का Upper Circuit लगाने के बाद अब यह शेयर लगातार पिछले छह दिनों से लोअर सर्किट की चपेट में आ चुका है। निवेशकों में मुनाफा बुकिंग का दबाव इतना बढ़ गया है कि बेचने की होड़ ने इस स्टॉक की तेजी की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है।

410 रुपये से 3,600 रुपये तक का सफर और फिर तेज़ गिरावट

11 अगस्त को सियान एग्रो का शेयर ₹410.95 पर बंद हुआ था। इसके बाद इस शेयर ने मानो रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ ली, हर सत्र में 5% का अपर सर्किट और निवेशकों की खुशी सातवें आसमान पर। 16 अक्टूबर को यह स्टॉक अपने अब तक के ऑल-टाइम हाई ₹3,633.15 तक पहुंच गया। यानी महज़ दो महीनों में इस स्टॉक में 780% से ज्यादा का शानदार उछाल आया ।

लेकिन इसके बाद माहौल पूरी तरह पलट गया। सियान एग्रो के शेयर में मुनाफावसूली का सिलसिला शुरू हुआ और पिछले छह सत्रों में लगातार गिरावट देखने को मिली। आज यानी 24 अक्टूबर को स्टॉक 5% के लोअर सर्किट के साथ ₹2,543.65 के स्तर पर बंद हुआ।

यानी अपने उच्चतम स्तर ₹3,633.15 से अब तक यह शेयर ₹1,089.50 या 29.99% तक टूट चुका है।

निवेशकों को हो रहा भारी नुकसान

जिन निवेशकों ने 3,000 रुपये से ऊपर के स्तर पर इस स्टॉक में एंट्री ली थी, उन्हें अब तक तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इतनी तेज़ रैली के बाद मुनाफावसूली (Profit Booking) होना स्वाभाविक है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कंपनी की ग्रोथ स्टोरी अब भी आकर्षक मानी जा रही है।

बाज़ार के जानकारों की माने तो यदि यह स्टॉक आने वाले दिनों में यदि 2060 का लेवल भी ब्रेक कर देता है तो इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। इस लेवल के बाद स्टॉक का प्राइस 1530 तक भी जा सकता है। ऐसे में फ़िलहाल नए लोगों को इस स्टॉक से दूरी बनाकर रखनी चाहिए । जब तक यह स्टॉक कोई मजबूत स्पोर्ट नहीं बना पाता ।

कंपनी के फंडामेंटल्स पर डालें नज़र

पैरामीटरवैल्यू
Market Cap₹7,493 करोड़
P/E Ratio80.33
P/B Ratio3.89
Industry P/E33.14
ROE (Return on Equity)2.10%
Debt-to-Equity Ratio0.66
Dividend Yield0%
Promoter Holding67.64%

Not- उपरोक्त आंकड़े आज 24 अक्टूबर को groww.in से लिए गए है।

इन फंडामेंटल्स से साफ है कि कंपनी का P/E काफी ऊँचा है, जो इंगित करता है कि शेयर अभी भी वैल्यूएशन के लिहाज से महंगा है। वहीं, ROE 2.10% होने के कारण मुनाफे की क्षमता सीमित दिखाई देती है।

क्या है CIAN Agro का बिजनेस मॉडल?

CIAN Agro Industries & Infrastructure Ltd एक प्रमुख FMCG और एग्रो इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी है, जो भारतीय ग्रामीण और शहरी बाज़ारों में अपनी उपस्थिति लगातार मज़बूत कर रही है। कंपनी का लक्ष्य एक विश्वस्तरीय एग्रो इंडस्ट्री के रूप में उभरना है, और इसी दृष्टिकोण से यह अपने बिजनेस ऑपरेशन्स का विस्तार कर रही है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने ₹17,070.94 लाख (₹170.7 करोड़) का कुल टर्नओवर हासिल किया, जो कंपनी विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में अपने उत्पादों और सेवाओं के पोर्टफोलियो की सफलता को दर्शाता है।

भविष्य को लेकर क्या है संभावना?

टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार, सियान एग्रो का स्टॉक फिलहाल ओवरबॉट ज़ोन से नीचे आ रहा है और इसमें शॉर्ट-टर्म करेक्शन जारी रह सकता है। हालांकि, यदि कंपनी अपने फंडामेंटल्स में सुधार और मुनाफे की ग्रोथ दिखाती है तो यह स्टॉक फिर से निवेशकों का भरोसा जीत सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां प्रदान की गई जानकारी एज्युकेशनल उद्देश्य के लिए दी जा रही है। यहां आपको यह बताना जरूरी है कि म्‍यूचुअल फंड या शेयर मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा SEBI रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइज़र से सलाह ज़रूर लें। BusinessTak द्वारा यहां कभी भी किसी को पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती।

संबंधित खबरें

Anu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अनु कैरों है। मैंने साल 2016 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री की है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे बिजनेस सेक्शन में पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, इकोनॉमी जैसे विषयों पर ब्लॉग लिखना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियां सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाना है।

Leave a Comment