Sone Chandi ka Bhav: सोना गिरा औंधे मुंह, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए आज कितना हुआ सस्ता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Sone Chandi ka Bhav 28 October 2025: दोस्तों सोने व चांदी की कीमतों में पिछले हफ़्ते जारी हुआ गिरावट का सिलसिला इस हफ़्ते भी जारी है। आज यानी मंगलवार को एक बार दोनों की धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी दर्ज की गई । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी नई कीमतों के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का दाम 3,034 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट के साथ 1,18,043 रुपये पर आ गया है। इससे पहले कल यह 1,21,077 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी के भाव की बात करें तो आज चांदी में 3,135 रुपये प्रति किलों की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ ही चांदी कल के 1,45,031 रुपये प्रति किलो के स्तर से टूटकर 1,41,896 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर आ गई है।

Aaj Ka Sone Chandi ka Bhav (28 October 2025)

आइए जाने आज सोना और चांदी कितना सस्ता हुआ। IBJA के अनुसार आज मंगलवार को 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने और चांदी के दाम इस प्रकार है…

सोना चांदी28 अक्टूबर 2025 (शाम का भाव)27 अक्टूबर 2025 (शाम का भाव)बदलाव
सोना 999 (24K)1,18,0431,21,0773,034
सोना 995 (23K)1,17,5701,20,5933,023
सोना 916 (22K)1,08,1271,10,9072,780
सोना 750 (18K)88,53290,8092,277
सोना 585 (14K)69,05570,8311,776
चांदी1,41,8961,45,0313,135

सोर्स: IBJA (28 अक्टूबर, 2025)

नोट – IBJA पर जारी सोने व चांदी का भाव GST और मेकिंग चार्ज से पहले का है। यदि आप सोना-चांदी खरीदते है तो उपरोक्त कीमतों पर आपको 3% जीएसटी देना होता है, साथ ही ज्वैलरी बनवाते है तो आपको मैकिंग चार्ज भी देना होता है।

एमसीएक्स व वैश्विक बाजार में गोल्ड सिल्वर टूटा

घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर भी सोना-चांदी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। मंगलवार शाम को एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा सोने का भाव 2341 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। जबकि चांदी का दिसंबर वायदा फिलहाल 1399 रुपये की गिरावता के साथ 141999 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

आज के कारोबारी दिन के दौरान अभी तक सोने ने 117628 को Low व 120106 का High लगाया वहीं चांदी ने 139306 का Low व 143298 का High लगाया।

उधर वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है । गोल्ड का प्राइस -78.44 यानी -1.96% की गिरावट के साथ $3,926.94 प्रति औंस जबकि चांदी -0.29 यानी -0.63% की गिरावट के साथ $46.52 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है ।

संबंधित खबरें

Anu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अनु कैरों है। मैंने साल 2016 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री की है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे बिजनेस सेक्शन में पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, इकोनॉमी जैसे विषयों पर ब्लॉग लिखना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियां सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाना है।

Leave a Comment