Gold Silver Rates Fall: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज का दाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Gold Silver Rates Fall 24 October 2025 Live Update News: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ़्ते की शानदार तेजी और ऑल टाइम हाई के बाद लगातार 7 दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। इन सात कारोबारी दिनों में सोने का दाम अपने ऊपरी स्तर से 9,356 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट चुका है। वहीं चांदी के भाव भी अपने ऊपरी स्तर से 31,067 रुपये प्रति किलोंग्राम तक की गिरावट आ चुकी है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि सोने ने 17 अक्टूबर 2025 को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई लगाया था। जबकि चाँदी ने 14 अक्टूबर 2025 को 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई लगाया था।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर आज यानी 24 तारीख़ के नए रेट जारी कर दिए गए है। आज जारी कीमतों के अनुसार 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने का भाव कल के बंद के मुक़ाबले 1836 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद 1,21,518 रुपये पर आ गया है, जबकि चांदी कल के मुकाबले 4417 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 1,47,033 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

यदि आप भी गोल्ड या सिल्वर में निवेश करने या फिर जैवरात बनवाने के लिए ख़रीदने की सोच रहे है ,तो उससे पहले आपको आज के ताजा भाव यहां चेक कर लेने चाहिए। आइए जाने आज का सोना चांदी भाव क्या कुछ चल रहा है…

Aaj Ka Sona Chandi Ka Bhav (24 October 2025)

IBJA के अनुसार आज शुक्रवार को 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने और चांदी के दाम इस प्रकार है…

सोना चांदी24 अक्टूबर 2025 (शाम का भाव)24 अक्टूबर 2025 (सुबह का भाव)23 अक्टूबर 2025 (शाम का भाव)बदलाव
सोना 999 (24K)₹1,21,518₹1,22,419₹1,23,354-₹1836 सस्ता
सोना 995 (23K)₹1,21,031₹1,21,929₹1,22,860-₹1829 सस्ता
सोना 916 (22K)₹1,11,310₹1,12,136₹1,12,992-₹1682 सस्ता
सोना 750 (18K)₹91,139₹91,814₹92,516-₹1377 सस्ता
सोना 585 (14K)₹71,088₹71,615₹72,162-₹1074 सस्ता
चांदी₹1,47,033₹1,47,750₹1,51,450-₹4417 सस्ती

सोर्स: IBJA (24 अक्टूबर, 2025)

नोट – IBJA पर जारी सोने व चांदी का भाव GST और मेकिंग चार्ज से पहले का है। यदि आप सोना-चांदी खरीदते है तो उपरोक्त कीमतों पर आपको 3% जीएसटी देना होता है, साथ ही ज्वैलरी बनवाते है तो आपको मैकिंग चार्ज भी देना होता है।

एमसीएक्स पर सोने चांदी में बड़ी गिरावट, देखें हाजिर दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज हफ़्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना दिसंबर डिलीवरी वायदा का रेट खबर लिखे जाने के दौरान 1,814 रुपये गिरावट के साथ 1,22,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नज़र आया । आज के अभी तक के कारोबारी सत्र के दौरान इसने 123776 का High और 122148 का Low बनाया। इससे पहले कल यह 124104 के लेवल पर बंद हुआ था।

इसी तरह, चांदी वायदा कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी दिसंबर डिलीवरी वायदा का प्राइस फिलहाल 2,846 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,666 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नज़र आई, आज अभी तक के कारोबारी दिन के दौरान चांदी ने 147473 का High और 145596 का निचला स्तर छुआ। इससे पहले कल यह 148512 पर बंद हुई थी ।

संबंधित खबरें

Anu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अनु कैरों है। मैंने साल 2016 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री की है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे बिजनेस सेक्शन में पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, इकोनॉमी जैसे विषयों पर ब्लॉग लिखना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियां सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाना है।

Leave a Comment