Stock Market 13 October 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से चीन पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी देकर वैश्विक बाजारों में हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप का यह फैसला 1 नवंबर 2025 से लागू होगा। जिसका असर सिर्फ अमेरिका-चीन ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है ।
Table of Contents
ट्रंप के चीन पर 100% टैरिफ की घोषणा से क्यों मच गया बवाल?
शुक्रवार को भारतीय बाज़ार बंद होने तक सब कुछ सही था लेकिन शुक्रवार देर रात को जैसे ही ट्रंप ने चीनी आयातित वस्तुओं पर 100% अतिरिक्त शुल्क और अमेरिकी सॉफ्टवेयर पर नए निर्यात नियंत्रण लागू करने की घोषणा की है। इस खबर के बाद वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली देखने को मिली। डॉव जोन्स -878 (1.90%), S&P500 -184 (2.71%) और नैस्डैक −820 (3.56%) गिर गया। टेक दिग्गज कंपनियाँ जैसे NVIDIA, टेस्ला और अमेजन के शेयर 2% से ज्यादा टूटे।
ट्रम की इस घोषणा से अमेरिका और चीन के बीच फिर से ट्रेड वॉर की आशंका पैदा हो गई है । जिससे पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।

भारतीय बाजारों पर क्या होगा असर?
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत क्लोजिंग दी थी।
- निफ्टी की बात करें तो यह 104 अंकों की बढ़त के साथ 25,285 पर बंद हुआ।
- जबकी बैंक निफ्टी 417 अंकों की तेजी के साथ 56,609 पर बंद हुआ था।
- वहीं सेंसेक्स तक़रीबन 329 अंकों की तेजी के साथ 82,501 पर बंद हुआ ।
लेकिन भारतीय बाज़ार की शुक्रवार की क्लोजिंग के बाद ग्लोबल माहौल पलट चुका है। गिफ्टी निफ्टी ने -197 यानी 0.78% की गिरावट के साथ 25,205 पर क्लोजिंग दी, जिससे सोमवार 13 अक्टूबर यानी सोमवार को भारतीय स्टॉक मार्केट के गैप-डाउन ओपनिंग के संकेत मिल रहे है।
ये भी पढ़े – निवेशकों के लिए खुशखबरी – SEBI ने बदले ब्लॉक डील के नियम, जानिए निवेशकों को कितना और कैसे मिलेगा फायदा
एक्सपर्ट्स की राय: बाज़ार पर दबाव रहेगा
एनरिच मनी के सीईओ और SEBI-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट पोनमुडी आर ने कहा कि….
“अमेरिका-चीन टैरिफ विवाद बढ़ने से वैश्विक स्तर पर असर पड़ना तय है। इसका असर भारत के शेयर और करेंसी बाजारों पर देखा जा सकता है।”
उन्होंने कहा कि निफ्टी ने हाल में 25,000 के ऊपर flexibility दिखाई है, लेकिन 25,300-25,400 का स्तर अब निकट-अवधि की बाधा बन चुका है। अगर निफ्टी 25,500 के ऊपर बंद होता है, तो यह नई तेजी की शुरुआत का संकेत हो सकता है।
स्मार्ट मनी की स्ट्रैटेजी क्या होगी?
7 अक्टूबर से FII लगातार भारतीय बाजार में buying पोजिशन बना रहे थे। हफ्ते के आख़िरी दिन बड़े निवेशकों (Smart Money) ने जमकर खरीदारी की थी। उनका अनुमान था कि सोमवार को बाजार फ्लैट या पॉजिटिव खुलेगा, लेकिन अब ट्रंप की घोषणा ने सारा गणित बदल दिया है।
ऐसे में बड़े खिलाड़ी “बैकअप स्ट्रैटेजी” अपनाकर नुकसान से बचने की कोशिश कर सकते हैं। संभावना है कि वे शुरुआती गिरावट में लोअर लेवल पर खरीदारी (Bottom Buying) करेंगे ताकि अपनी पोज़िशन एवरेज कर सकें।
कैसे हो सकता है सोमवार का ट्रेडिंग डे?
सुबह की गैपडाउन ओपनिंग के बाद रिटेल निवेशक घबराहट में बेच सकते हैं, जबकि बड़े खिलाड़ी वही शेयर सस्ते दामों पर खरीद लेंगे। अगर रिकवरी शुरू होती है तो शॉर्ट कवरिंग भी देखी जा सकती है, जिससे निफ्टी फिर से 25,250–25,280 के स्तर की ओर लौट सकता है।
इसके बाद कुछ समय बाजार कंसोलिडेशन फेज़ में जा सकता है, और फिर बड़ी स्मार्ट मनी अपनी प्रॉफिट बुकिंग कर सकती है।
निचोड़
ट्रंप के 100% टैरिफ के फैसले ने वैश्विक बाजारों में सेंटीमेंटल झटका दिया है। सोमवार को भारतीय बाजार में शुरुआती कमजोरी तो संभव है, लेकिन बड़े निवेशकों की रणनीति बाजार को गिरावट से संभाल सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स को जल्दबाज़ी में फैसला लेने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़े – CIAN Agro Share में 1400% की धमाकेदार रैली, क्या अभी खरीदना सही रहेगा? जाने
संबंधित खबरें
Praj Industries Share Price Today: 15% की छलांग, ₹339.70 पर पहुंचा स्टॉक, 12 फरवरी की बैठक अहम
Coforge Q2 Results : शानदार तिमाही नतीजों के बाद शेयर में 6% उछाल, जाने Coforge Share का टारगेट प्राइस
Cian Agro Share News: लगातार छठे दिन लगा लोअर सर्किट, क्या रहेगी अब आगे सियान एग्रो के शेयरों की चाल? जाने
Adani Power Share Price Target 2025: क्या अदानी पावर शेयर जाएगा ₹240 के पार, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
CIAN Agro Share में जबरदस्त रैली के बाद आई 15% की बड़ी गिरावट, जानिए वजह!