यदि आप भी नौकरीपेशा वाले हैं और हर महीने आपकी सैलरी से EPF (Employees’ Provident Fund ) कटता है, तो आपके लिए आपके लिए अच्छी खबर है। जी हाँ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सालाना 8.25 फीसदी की दर से ब्याज की राशि आपके खातों में जमा करनी शुरू कर दी है।
लेकिन कुछ लोगों को EPFO का SMS तो आ गया, लेकिन उनकी पासबुक में अभी भी पुराना बैलेंस ही दिखा रहा है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके PF खाते में ब्याज की रक़म आई है या नहीं, तो इसके लिए EPFO Passbook अपडेट करवाने के लिए आपको किसी सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने स्मार्ट मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप से कुछ ही मिनटों में आप अपना अपडेटेड बैलेंस और ब्याज का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आइए, स्टेप बाय स्टेप जानते है इसका समाधान।
Table of Contents
- 8.25% ब्याज क्रेडिट: खुशखबरी लेकर आया SMS
- EPFO का नया सिस्टम बना गेमचेंजर, समय से पहले मिलेगा ब्याज
- EPFO Passbook में नहीं दिख रहा ब्याज? घबराएं नहीं
- ऐसे चेक करें अपना अपडेटेड EPF बैलेंस
- SMS और UMANG ऐप से भी चेक कर सकते है जानकारी
- UMAG ऐप काम नहीं कर रहा? यह है वजह
- EPF निकासी के नियम बदले: अब 75% तक निकाल सकते हैं
- EPF बैलेंस अभी अपडेट नहीं हुआ क्या करें?
- महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब
- Q1. EPFO ने FY26 के लिए कितना ब्याज क्रेडिट किया है?
- Q2. अगर SMS आ गया है लेकिन पासबुक में ब्याज नहीं दिख रहा, तो क्या करें?
- Q3. EPF बैलेंस चेक करने के लिए क्या जरूरी है?
- Q4. क्या UMAG ऐप से बैलेंस चेक किया जा सकता है?
- Q5. EPF से अब कितना पैसा निकाला जा सकता है?
8.25% ब्याज क्रेडिट: खुशखबरी लेकर आया SMS
Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए [EPFO Interest Rate 2025-26] 8.25 फीसदी तय की थी। अब यह ब्याज क्रेडिट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कर्मचारियों के मोबाइल पर SMS अलर्ट आने लगे हैं, जिसमें साफ-साफ बताया जा रहा है कि FY26 का EPF ब्याज उनके खाते में जमा कर दिया गया है।
यह उन करोड़ों कर्मचारियों के लिए बेहद अहम खबर है जो अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए हर महीने अपनी सैलरी का एक हिस्सा EPF में जमा करते हैं। साल भर इंतजार करने के बाद जब यह ब्याज खाते में आता है, तो एक तरह से यह आपके रिटायरमेंट फंड में एक नई जान फूंकने जैसा है। EPFO to credit Rs 1.44 lakh crore as FY26 interest
EPFO का नया सिस्टम बना गेमचेंजर, समय से पहले मिलेगा ब्याज
EPFO से करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज जल्द ही खातों में जमा करने जा रहा है। इस बार करीब ₹1.44 लाख करोड़ की ब्याज राशि देशभर के लगभग 34 करोड़ EPF खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
खास बात यह है कि इस वर्ष ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पिछले वर्षों की तुलना में काफी तेज़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह EPFO का नया Centralised IT Enabled System (CITES) प्लेटफॉर्म है, जिसने ब्याज क्रेडिट की पूरी प्रक्रिया को अधिक डिजिटल और स्वचालित बना दिया है।
नई तकनीक की मदद से इस बार करोड़ों EPF सदस्यों के खातों में ब्याज सामान्य समय से 2 से 3 महीने पहले दिखाई दे सकता है। यानी कर्मचारियों को अपने अपडेटेड EPF बैलेंस के लिए पहले जितना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
EPFO Passbook में नहीं दिख रहा ब्याज? घबराएं नहीं
अगर आपके पास SMS तो आ गया, लेकिन [UAN Passbook] में अभी भी पुराना बैलेंस ही दिख रहा है, तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। EPFO करोड़ों खातों को अपडेट कर रहा है। इतने बड़े स्तर पर डेटा प्रोसेसिंग में थोड़ा वक्त लगना लाजिमी है। कुछ खातों में ब्याज तुरंत दिख जाएगा, तो कुछ में इसमें कुछ दिन या हफ्ते लग सकते हैं।
यह बिल्कुल उसी तरह है जैसे बैंक में बड़ी संख्या में लेन-देन होने पर सिस्टम थोड़ा धीमा हो जाता है। EPFO भी चाहता है कि हर खाताधारक का ब्याज सही-सही जमा हो, इसलिए यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से हो रही है।
ऐसे चेक करें अपना अपडेटेड EPF बैलेंस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में कितना ब्याज आया है, तो EPF Balance Online Check करना बेहद आसान है। लेकिन इससे पहले एक बात सुनिश्चित कर लें की आपका Universal Account Number (UAN) एक्टिवेट होना चाहिए और वह आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
EPFO पासबुक से कैसे चेक करें PF बैलेंस? आइए, स्टेप-बाई-स्टेप समझते हैं:
पहला कदम: सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं और उसके बाद e-Passbook वाले सेक्शन पर क्लिक करें और EPFO Member Passbook में लॉगिन करें।
दूसरा कदम: अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।

तीसरा कदम: आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उसे डालकर ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
चौथा कदम: ‘View Passbook’ पर क्लिक करें। आपके सामने अपडेटेड EPF बैलेंस और ब्याज की एंट्री दिख जाएगी।
देखा कितना आसान है ऑनलाइन EPF बैलेंस चेक करना । यहाँ आपकी रिटायरमेंट की बचत, आपके अकाउंट में आखिरी कंट्रीब्यूशन कब जमा हुआ था और इस साल कितना इजाफा हुआ है इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
SMS और UMANG ऐप से भी चेक कर सकते है जानकारी
अगर आप किसी कारणवंश वेबसाइट पर लॉगिन नहीं कर पा रहे है या आपको समझ नहीं आ रहा है तो आप SMS के जरिए भी PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 77382-99899 पर SMS भेजें। कुछ ही समय में आपके मोबाइल नंबर पर PF बैलेंस और आखिरी योगदान की जानकारी SMS के ज़रिए मिल जाएगी।
इसके अलावा आप चाहे तो UMANG ऐप के जरिए भी PF से जुड़ी तमाम जानकारी ले सकते है। आपको गूगल प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करनी होगी, इसके बाद आप अपने UAN से ऐप में लॉगिन करें और अपना बैलेंस, पासबुक, क्लेम स्टेटस और पेंशन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप यहां से पासबुक डाउनलोड भी सकते है।
नोट : इसके लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और KYC पूरी होनी चाहिए।
UMAG ऐप काम नहीं कर रहा? यह है वजह
कई लोग EPFO की UMAG ऐप के जरिए अपना बैलेंस चेक करने की कोशिश कर रहे होंगे। लेकिन अगर यह ऐप अभी ओपन नहीं हो रही है या पासबुक लोड नहीं हो रही है, तो इसकी वजह यह है कि UMAG ऐप फिलहाल मेंटेनेंस में है।
इसलिए, अगर ऐप काम नहीं कर रही है, तो बार-बार कोशिश करने की बजाय थोड़ा इंतजार करें या सीधे EPFO Member Passbook पोर्टल के जरिए ऑनलाइन लॉग इन करके अपना बैलेंस देखें।
EPF निकासी के नियम बदले: अब 75% तक निकाल सकते हैं
EPFO ने सिर्फ ब्याज क्रेडिट ही नहीं किया है, बल्कि EPF निकासी के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। नए notified [EPF Withdrawal Rules 2026] के तहत अब कुछ निश्चित उद्देश्यों के लिए सदस्य अपनी योग्य EPF राशि का 75 फीसदी तक आंशिक निकासी कर सकते हैं।
लेकिन यहां एक अहम शर्त है। नए नियमों में एक अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस की शर्त जोड़ी गई है। यानी, भले ही आप किसी भी वजह से EPF से पैसे निकालने के हकदार हों, लेकिन निकासी के बाद आपके खाते में कुल रिटायरमेंट बचत का कम से कम एक-चौथाई हिस्सा जरूर बचना चाहिए।
यह नियम कर्मचारियों के लिए एक तरह से सुरक्षा कवच है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी व्यक्ति अपनी पूरी रिटायरमेंट बचत एक साथ निकाल ले और बुढ़ापे में उसके सामने कोई मुश्किल खड़ी हो। यह एक जिम्मेदाराना कदम है, जो आपके भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
EPF बैलेंस अभी अपडेट नहीं हुआ क्या करें?
अगर आपका बैलेंस अभी अपडेट नहीं हुआ है, तो थोड़ा धैर्य रखें। करोड़ों खातों में यह प्रक्रिया चल रही है। आपका नंबर भी जल्द ही आएगा। बस अपना [UAN Passbook] समय-समय पर चेक करते रहें और नए EPF Withdrawal Rules 2026 को समझकर ही कोई कदम उठाएं। जरूरत पड़ने पर EPFO हेल्पलाइन नंबर 14470 पर या नजदीकी EPFO ऑफिस में विजिट कर जानकारी ले।
इसे भी पढ़े – Home Loan Repayment Hack: हर साल एक Extra EMI से होगी लाखों की बचत, जानें पूरी गणित
महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब
Q1. EPFO ने FY26 के लिए कितना ब्याज क्रेडिट किया है?
EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 फीसदी सालाना ब्याज क्रेडिट करना शुरू किया है।
Q2. अगर SMS आ गया है लेकिन पासबुक में ब्याज नहीं दिख रहा, तो क्या करें?
घबराएं नहीं। EPFO करोड़ों खातों को चरणबद्ध तरीके से अपडेट कर रहा है। कुछ दिन या हफ्तों में आपकी पासबुक में भी ब्याज दिखने लगेगा।
Q3. EPF बैलेंस चेक करने के लिए क्या जरूरी है?
आपका UAN एक्टिवेट होना चाहिए और वह आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
Q4. क्या UMAG ऐप से बैलेंस चेक किया जा सकता है?
हाँ UMAG ऐप से बैलेंस चेक कर सकते है.
Q5. EPF से अब कितना पैसा निकाला जा सकता है?
नए ईपीएफओ (EPFO) नियमों के अनुसार 75 फीसदी तक निकासी की अनुमति है, लेकिन खाते में कुल बचत का कम से कम 25 फीसदी बचना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
ITR Last Date 2026: 31 जुलाई नजदीक, क्या बढ़ेगी रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख?
Home Loan Repayment Hack: हर साल एक Extra EMI से होगी लाखों की बचत, जानें पूरी गणित
Budget 2026 Senior Citizens: बुजुर्गों को 3 बड़ी सौगातें, फॉर्म 15H आसान, टैक्स में बचत, जानें पूरा हिसाब
चीन का सोने पर बड़ा दांव: 15 महीने लगातार खरीदारी, 369 अरब डॉलर का भंडार, जानें कीमतों पर क्या पड़ेगा असर
Market Update: सोना-चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, लेकिन शेयर बाजार क्यों लुढ़का? जानिए बड़ी वजह