Stock Market Holidays 2024 In India: भारतीय शेयर बाजार साल 2023 में निवेशकों के लिए काफी शानदार रहा। साल 2023 में स्टॉक मार्केट ने नया ऑल टाइम हाई बनाया। टॉप 30 शेयरों वाले BSE Sensex में बीते साल 18.10 फीसदी का उछाल आया, जबकि NSE NIFTY 50 इंडेक्स में 19.42 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं अगर Bank Nifty की बात करें तो बीते साल में 11.78 फीसदी का उछाल आया।
साल के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 29 दिसंबर को सेंसेक्स 170.12 प्वाइंट 0.23% की गिरावट के साथ 72,240.26 पर बंद हुआ, NIFTY 50 इंडेक्स 47.30 प्वाइंट (0.22%) टूटकर 21,731.40 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि Bank Nifty 216.30 अंक (0.45%) टूटकर 48,292.25 के स्तर पर बंद हुआ। खैर इस सब के बीच आज की इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे है की साल 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियां शनिवार और रविवार के अलावा कब-कब है?
Table of Contents
साल 2024 में कितने दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट
Stock Market leave 2024: BSE ने साल 2024 में शनिवार और रविवार को छोड़कर पड़ने वाली अन्य सभी छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Stock Market Holidays 2024) जारी कर दी है। शेयर मार्केट में साल 2024 में अलग-अलग त्योहारों और जयंती के उपलक्ष्य में कुल 14 दिन का अवकाश रहेगा। आइये! एक नजर डाले साल 2024 में शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट 2024 पर…
भारतीय शेयर बाजार की छुट्टियां साल 2024 की लिस्ट
| तारीख | उत्सव/त्योहार | वार |
| 26 जनवरी, 2024 | गणतंत्र दिवस | शुक्रवार |
| 8 मार्च, 2024 | महाशिवरात्रि | शुक्रवार |
| 25 मार्च, 2024 | होली | सोमवार |
| 29 मार्च, 2024 | गुड फ्राइडे | शुक्रवार |
| 11 अप्रैल, 2024 | ईद-उल-फितर (रमजान ईद) | गुरुवार |
| 17 अप्रैल, 2024 | राम नवमी | बुधवार |
| 1 मई, 2024 | महाराष्ट्र दिवस | बुधवार |
| 17 जून, 2024 | बकरीद | सोमवार |
| 17 जुलाई, 2024 | मुहर्रम | बुधवार |
| 15 अगस्त, 2024 | स्वतंत्रता दिवस | गुरुवार |
| 2 अक्टूबर, 2024 | महात्मा गाँधी जयंती | बुधवार |
| 1 नवंबर, 2024 | दिवाली | शुक्रवार |
| 15 नवंबर, 2024 | गुरुनानक जयंती | शुक्रवार |
| 25 दिसंबर, 2024 | क्रिसमस | बुधवार |
मुहूर्त ट्रेडिंग का शेड्यूल –
1 नवंबर 2024 को दिवाली के पावन पर्व के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग समय की जानकारी बाद में दी जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर साल दिवाली के शुभ अवसर पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होती है, मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार शाम के समय एक घंटे के लिए खुलता है। निवेशक दिवाली के दिन बाजार में ट्रेडिंग को बेहद शुभ मानते हैं।
संबंधित खबरें
ESDS शेयर पर टूटे निवेशक! आज फिर लगा 20% अपर सर्किट… अब बेचें या होल्ड करें, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
Auto Stocks Crash: Eicher Motors और Hero Motocorp के शेयर 6% तक टूटे, जानिए वजह और अगला लेवल
Adani Power Share Price Target 2026: क्या अदानी पावर शेयर जाएगा ₹250 के पार, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Shankesh Jewellers की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, लिस्टिंग के दिन बड़े निवेशकों की खरीदारी
Stock Market: बाजार में जबरदस्त पलटवार… सपोर्ट जोन से उछला निफ्टी, रुपया भी मजबूत, 26 अगस्त को कैसा रहेगा बाज़ार