Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले सोना चांदी हुआ रॉकेट! जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने का भाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Gold Silver Price Today 13 October 2025– सोने और चांदी की क़ीमतों में जारी ताबड़तोड़ तेजी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। पुष्य नक्षत्र से पहले आज यानी सोमवार 13 अक्टूबर को एक बार फिर सोना व चांदी (Sone Ka Bhav) अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज शुरुआती कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोने का भाव 2,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी छलांग के साथ 1,24,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

वहीं चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। IBJA पर जारी नई कीमत के अनुसार आज चाँदी 10,825 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 1,75,325 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

त्योहारी सीजन से पहले सोने चांदी की चमक बढ़ी

भारत में त्योहारों का मौसम आते ही सोने की रौनक भी लौट आई है। दिवाली और धनतेरस के पहले बाजार में सोने की खरीदारी बढ़ी है, वहीं अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स ने इसके दामों को लेकर निवेशकों में नई उम्मीद जगा दी है।

दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र में प्रॉपर्टी और सोने चांदी में निवेश करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कल यानी 14 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र लग रहा है। ऐसे में कल प्रॉपर्टी और सोने-चांदी में बड़ी खरीददारी की उम्मीद की जा रही है। जिसके चलते कल भी इन मेटल की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। आइए जाने आज के सोने और चांदी के ताज़ा भाव क्या कुछ है और कितनी तेज़ी आई है।

ये रहा सोने चांदी भाव 13 अक्टूबर 2025 का

सोना चांदी13 अक्टूबर 202510 अक्टूबर 2025बदलाव
सोना 999 (24K)1,24,1551,21,525₹2,630 महंगा
सोना 995 (23K)1,23,6581,21,038₹2,620 महंगा
सोना 916 (22K)1,13,7261,11,317₹2,409 महंगा
सोना 750 (18K)93,11691,144₹1,972 महंगा
सोना 585 (14K)72,63171,092₹1,539 महंगा
चांदी1,75,3251,64,500₹10,825 महंगी

सोर्स: IBJA (13 अक्टूबर, 2025)

नोट – IBJA पर जारी सोने व चांदी का भाव GST और मेकिंग चार्ज से पहले का है. यदि आप सोना-चांदी खरीदते है तो उपरोक्त कीमतों पर आपको 3% जीएसटी देना होता है, साथ ही ज्वैलरी बनवाते है तो आपको मैकिंग चार्ज भी देना होता है.

MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस

एमसीएक्स पर भी आज 13 अक्टूबर को सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में बंपर तेजी देखी जा रही है। आज सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही गोल्ड व सिल्वर में रिकॉर्ड तोड़ तेज़ी देखने को मिली ।

एमसीएक्स पर गोल्ड दिसंबर वायदा पिछले कारोबारी सत्र के 1,21,364 रुपये पर बंद के मुकाबले 1,875 रुपये की तेजी के साथ 1,23,239 के लेवल पर खुला। अभी तक के कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड वायदा ने 1,23,977 (+2613) का हाई लगाया है जबकि 1,23,000 का लो (Low) बनाया है।

वहीं चांदी की बात करें तो आज एमसीएक्स पर चांदी ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले। चांदी दिसंबर वायदा आज सुबह पिछले कारोबारी दिन के बंद 1,46,466 रुपये पर बंद के मुकाबले 2,034 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 1,48,500 रुपये पर खुला। जो की अभी तक पिछले बंद के मुकाबले 6,274 रुपये की तेजी के साथ 1,52,740 का हाई लगा चुका है। जबकि 1,48,100 का लो (Low) बनाया है।

अगले साल 1.55 लाख तक पहुंच सकता है सोना

गोल्डमैन सैक्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य रखा है। मौजूदा विनिमय दर के अनुसार, यह भारत में करीब ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम के बराबर होगा। वहीं मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा का मानना है कि सोना निकट भविष्य में ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सोने में तेजी के तीन बड़े कारण

1. फेस्टिव सीजन की मांग

भारत में दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। जिसके चलते बाजार में खरीदारी में मजबूती आई है। हालांकि अबकी बार ऊंचे दामों के चलते कई लोग कम मात्रा में खरीद रहे हैं, लेकिन डिमांड बनी हुई है।

2. भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल अनिश्चितता

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका की आर्थिक नीतियों पर बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर मोड़ा है। ट्रेड वॉर की आशंकाओं ने भी गोल्ड में तेजी को समर्थन दिया है।

3. केंद्रीय बैंकों की गोल्ड खरीदारी

दुनियाभर के केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता घटाने की दिशा में काम कर रहे हैं। वे अपने भंडार में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों को बल मिल रहा है।

चांदी भी चमक रही है

सोने की तरह चांदी में भी तेजी देखी जा रही है। इसके पीछे तीन अहम कारण हैं —

  • दिवाली जैसे त्योहारों में मांग में इजाफा
  • रुपये की कमजोरी से कीमतों में बढ़ोतरी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल इंडस्ट्री में बढ़ती खपत

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि इस साल सोना पहले ही करीब 60% तक बढ़ चुका है, ऐसे में शॉर्ट टर्म में मुनाफा वसूली की संभावना अधिक बनी हुई है। ऐसे में सोच समझकर ही सोने व चांदी में निवेश करना सही रहेगा. हालांकि, लंबे समय के निवेशकों के लिए यह अब भी एक भरोसेमंद एसेट साबित हो सकता है।

संबंधित खबरें

Anu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अनु कैरों है। मैंने साल 2016 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री की है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे बिजनेस सेक्शन में पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, इकोनॉमी जैसे विषयों पर ब्लॉग लिखना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियां सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाना है।

Leave a Comment