Gold Price 14 October 2025: सोने-चांदी ने आज फिर लगाया नया हाई ! ये रहा 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने का रेट

WhatsApp Channel Join Now

Gold And Silver Price Today In India 14 October 2025 : दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमतों में पिछले लंबे समय से तेजी का दौर चल रहा है। गोल्ड व सिल्वर की कीमतें हर रोज नए रिकॉर्ड हाई बना हैं। आज यानी मंगलवार को एक भर फिर इन धातुओं में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी नए रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,997 बढ़कर ₹1,26,152 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का भाव भी ₹2,775 की बढ़ोतरी के साथ ₹1,78,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है । इससे पहले कल यानी 13 अक्टूबर को भी सोने चांदी में भारी उछाल आया था।

आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ सोना-चांदी खरीदना

भारत में पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दिवाली पर सोना चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में इस बार कीमतों में आई बेतहाशा वृद्धि के कारण सोना-चांदी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है।

IBJA के मुताबिक इस साल यानी 1 जनवरी से लेकर 14 अक्टूबर 2025 तक सोने का दाम तक़रीबन 50 हज़ार रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को 124 कैरेट सोने का भाव 90,158 रुपए का था, जो आज की तारीख़ में 1,25,682 रुपए प्रति तोला (10 ग्राम) पर पहुँच गया है। इसी प्रकार चांदी का भाव भी इस साल करीब 90 हज़ार रुपए प्रति किलो तक बढ़ गया है। जी हाँ 31 दिसंबर 2024 को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 86,017 रुपए थी, जो आज की तारीख़ में 1,76,175 रुपए प्रति किलो हो गया है।

Sone Ka Bhav Aaj Ka (14 October 2025)

IBJA के अनुसार आज मंगलवार को 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने और चांदी के दाम इस प्रकार है…

सोना चांदी14 अक्टूबर 2025 (दोपहर का रेट)14 अक्टूबर 2025 (शाम का रेट)13 अक्टूबर 2025 (कल का रेट)बदलाव
सोना 999 (24K)1,25,6821,26,1521,24,155₹1,997 तेजी
सोना 995 (23K)1,25,1791,25,6471,23,658₹1,989 तेजी
सोना 916 (22K)1,15,1251,15,5551,13,726₹1,829 तेजी
सोना 750 (18K)94,26294,61493,116₹1,498 तेजी
सोना 585 (14K)73,52473,79972,631₹1,168 तेजी
चांदी1,76,1751,78,1001,75,325₹2,775 तेजी

सोर्स: IBJA (14 अक्टूबर, 2025)

नोट – IBJA पर जारी सोने व चांदी का भाव GST और मेकिंग चार्ज से पहले का है। यदि आप सोना-चांदी खरीदते है तो उपरोक्त कीमतों पर आपको 3% जीएसटी देना होता है, साथ ही ज्वैलरी बनवाते है तो आपको मैकिंग चार्ज भी देना होता है।

एमसीएक्स पर गोल्ड सिल्वर का प्राइस

कमोडिटी मार्केट में भी आज यानी मंगलवार को सोने व चांदी का रेट नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया है । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसम्बर वायदा भाव 2,301 रुपये यानी 1.84%बढ़कर 1,26,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अभी तक के कारोबारी सत्र के दौरान घरेलू वायदा पर सोने ने 1,24,243 रुपये का न्यूनतम और 1,26,930 रुपये का अधिकतम लेवल टच किया।

जबकि MCX पर चांदी का वायदा भाव आज 8,055 रुपये यानी 5.2% बढ़कर 1,62,700 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अभी तक के कारोबारी सत्र के दौरान चांदी ने 1,54,111 रुपये का न्यूनतम और 1,62,700 रुपये का अधिकतम लेवल टच किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गोल्ड का प्राइस $4,190 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी का दाम भी $52.50 प्रति औंस के नए उच्चस्तर पर पहुंच चुका है ।

संबंधित खबरें

Anu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अनु कैरों है। मैंने साल 2016 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री की है। मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। मुझे बिजनेस सेक्शन में पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, इकोनॉमी जैसे विषयों पर ब्लॉग लिखना बेहद पसंद हैं। मेरा उद्देश्य पाठकों को फाइनेंस जगत से जुड़ी जानकारियां सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाना है।

Leave a Comment