नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2025 : अगर आप भी अपने पैसों को सुरक्षित निवेश के रूप में एफडी (Fixed Deposit) में लगाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर निकल कर आ रही है। Union Bank of India और RBL बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में बदलाव किया है। बता दे कि यूनियन बैंक की नई दरें 25 अप्रैल 2025 से लागू की जा चुकी हैं, जबकि आरबीएल बैंक की नई दरें 1 मई 2025 से प्रभावी होंगी।
भारतीय परिवारों की बचत और निवेश की रणनीति में आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD ‘सुरक्षित निवेश’ की दृष्टि से देखा जाता हैं। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे है की Union Bank और RBL बैंक ने ब्याज दरों में क्या कुछ बदलाव किया है? तो आइए बिना समय गंवाए जाने पूरी डिटेल…
Table of Contents
यूनियन बैंक FD पर ब्याज की दरें 2025
यूनियन बैंक ने FD की अवधि (7 दिन से लेकर 10 साल तक) के हिसाब से सामान्य ग्राहकों को 3% से 7.15% तक ब्याज़ देने का ऐलान किया है। लेकिन बुजुर्ग और सुपर सीनियर सिटिजन्स (80+ उम्र) को क्रमश: 7.55% और 7.85% तक का रिटर्न मिलेगा।
| अवधि (Tenure) | सामान्य ग्राहक के लिए ब्याज दर (%) | वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर (%) | सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर (%) |
|---|---|---|---|
| 7 से 45 दिन | 3.50% | 4.00% | 4.25% |
| 46 से 90 दिन | 4.50% | 5.00% | 5.25% |
| 91 से 120 दिन | 4.80% | 5.30% | 5.55% |
| 121 से 180 दिन | 5.00% | 5.50% | 5.75% |
| 181 दिन से 1 साल से कम | 6.25% | 6.75% | 7.00% |
| 1 साल और 399 दिन तक | 6.75% | 7.25% | 7.50% |
| 400 दिन | 6.90% | 7.40% | 7.65% |
| 456 दिन | 7.15% | 7.55% | 7.85% |
| 1 साल से 3 साल तक | 6.60% से 6.70% | 7.10% से 7.20% | 7.35% से 7.45% |
| 3 साल से 10 साल तक | 6.50% | 7.00% | 7.25% |
RBL बैंक FD पर ब्याज की दरें 2025
RBL बैंक ने भी FD दरों में बढ़ोतरी करते हुए सामान्य ग्राहकों के लिए 3.5% से 7.75% की रेंज तय की है। यहां सीनियर सिटिजन्स 8.25% और सुपर सीनियर्स 8.50% तक कमा सकते हैं। यानी, बुजुर्गों को नियमित दरों से 0.50% से 0.75% अतिरिक्त फायदा।
| अवधि (Tenure) | सामान्य ग्राहक के लिए ब्याज दर (%) | वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर (%) | सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर (%) |
|---|---|---|---|
| 7 से 14 दिन | 3.50% | 4.00% | 4.25% |
| 15 से 45 दिन | 4.00% | 4.50% | 4.75% |
| 46 से 90 दिन | 4.50% | 5.00% | 5.25% |
| 91 से 180 दिन | 5.50% | 6.00% | 6.25% |
| 181 से 240 दिन | 6.75% | 7.25% | 7.50% |
| 241 से 364 दिन | 7.00% | 7.50% | 7.75% |
| 12 से 24 महीने | 7.50% | 8.00% | 8.25% |
| 24 महीने 1 दिन से 36 महीने | 7.75% | 8.25% | 8.50% |
| 36 महीने 1 दिन से 60 महीने | 7.10% | 7.60% | 7.85% |
| 60 महीने 1 दिन से 120 महीने | 6.75% | 7.25% | 7.50% |
नोट:
सुपर वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष और उससे अधिक) को सामान्य दर से 0.75% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक) को सामान्य दर से 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
बचत खातों पर ब्याज़ दर घटी
हालांकि, RBL बैंक ने बचत खातों पर ब्याज़ दरों में 1% (100 बेसिस पॉइंट) तक की कटौती की है, जो 1 मई से प्रभावी होगी। यह कदम उन ग्राहकों के लिए निराशाजनक हो सकता है, जो लिक्विड फंड्स पर निर्भर हैं।
इसलिए हैं ये बदलाव अहम?
FD दरों में यह समायोजन RBI की मौद्रिक नीति और बाजार की मांग को दर्शाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बैंक लंबी अवधि के FD को बढ़ावा देकर अपने लिक्विडिटी प्रबंधन को मजबूत करना चाहते हैं।
ये भी पढ़े – LIC Housing Finance ने होम लोन ब्याज दर में की कटौती, EMI में मिलेगी राहत! जानिए किसे कितना होगा फायदा?
संबंधित खबरें
ITR Deadline: रिटर्न भरने के लिए 48 घंटे से भी कम, जानिए ITR-1 और ITR-2 किसके लिए है?
PSLC- सोना बना सरकारी बैंकों के लिए सोने की खान, जानिए कैसे हो रही मोटी कमाई
POMIS- Post Office की ये धांसू स्कीम, बिना रिस्क…हर महीने देगी ₹9250 फिक्स इनकम
ITR Filing 2026: ITR-U से अब भी भर सकते हैं पुराना ITR, जानिए कौन उठा सकता है फायदा
ITR Last Date 2026: 31 जुलाई नजदीक, क्या बढ़ेगी रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख?